Category Archives:  Spiritual

क्यों मनाई जाती है धनतेरस ? जानिये कारण....

Oct 31 2018

Posted By:  Sandeep

हम लोग ये तो जानते ही है की दीपावली क्यों मनाई जाती है लेकिन ये शायद बहुत कम लोग ही जानते है की धन तेरस क्यों मनाई जाती है और इस दिन किस देवता की पूजा की जाती है | 


हम आपको बता दे की धन तेरस के दिन भगवान धनवंतरि की पूजा की जाती है | इनके बारे में कई कवंदितियाँ है | कुछ लोग कहते है की सतयुग में देवताओ और दानवो के द्वारा समुद्र मंथन किया गया था | उस समुद्र मंथन से कई चीजे देव और दानवो को प्राप्त हुई थी |  

कुछ लोगो का कहना है की कार्तिक माह की अमावस्या को लक्ष्मी जी समुद्र के गर्भ से उत्पन्न हुई थी | इसी से दो दिन पूर्व देवताओ को अमृत की प्राप्ति हुई थी | इस अमृत को अपने हाथ में थामकर भगवान धनवंतरि जी भी समुद्र के गर्भ से उत्पन्न हुए थे | भगवान धनवंतरि के ही प्रताप से देवताओ को कई गुना धन की प्राप्ति हुई थी | लेकिन कुछ लोगो ने इस बात का खंडन किया है और वे कहते है की अमृत की प्राप्ति सबसे अंत में हुई थी | जिसका सेवन भगवान श्री हरि विष्णु ने बड़ी ही चालाकी से देवताओ को करवा दिया था | इसके उपरान्त देव और दानवो में भयंकर युद्ध छिड़ गया था |


कुछ लोग कहते है की गुप्त वंश में चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य के काल में नवरत्न थे | उन्ही नवरत्नों में से एक धनवंतरि जी है | जो पेशे से एक चिकिस्तक थे | इन्ही के द्वारा भारत में चिकित्सा पद्धति का प्रसार हुआ था | इन्हे भगवान श्री हरि विष्णु जी का अंशावतार माना जाता है | हम आपको बता दे की गुप्त काल को भारत के इतिहास में स्वर्ण काल कहा जाता है |

जबकि कुछ लोगो का मानना है की एक बार राक्षस राज बलि ने धरती लोक पर यज्ञ किया था | इसी यज्ञ के कारण राजा बलि देवताओ से अधिक शक्तिशाली होते जा रहे थे | सभी देवताओ ने भगवान विष्णु जी से मदद मांगी | भगवान विष्णु ने वामन अवतार लिया और राजा बलि के यज्ञ को बड़ी चतुराई से रुकवा दिया | 


भगवान श्री विष्णु और राजा बलि के मध्य में हुए वार्ता संग्राम में राजा बलि अपना सारा धन दौलत हार गए | भगवान श्री विष्णु ने ये सारी धन दौलत देवताओ को दे दी | जिस कारण देवताओ को बहुत धन प्राप्त हुआ | जिस दिन देवताओ को भगवान श्री विष्णु जी ने धन सम्पदा दी थी वह दिन धन तेरस का था | यही कारण है की आज हम धन तेरस को मानते है | 


  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर